Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कौशल उन्नयन अंतर्गत बुनाई प्रशिक्षण शुरू 10 महिला हितग्राहियों को डेढ़ महीने तक सिखाया जायेगा बुनाई कार्य

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिये कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 अंतर्गत वार्ड नं. 8 प्रताप नगर नैनपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की 10 महिला हितग्राहियों का 45 कार्य दिवसीय कौशल उन्नयन बुनाई प्रशिक्षण 28 अक्टूबर को आरम्भ किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थ हितग्राहियों के साथ-साथ समृद्धि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास संस्थान नैनपुर की अध्यक्ष श्रीमती किरण भारद्वाज एवं संस्था की अन्य महिलायें भी उपस्थित थी। प्रशिक्षण पश्चात इन हितग्राहियों को करघे एवं सहायक उपकरण प्रदाय कर हाथकरघा वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार में संलग्न किया जावेगा। जिससे महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिलायें आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने परिवार के लिये आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर सकेगी।

Related posts

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: मंडला में जन-जागरूकता पहल*

Reva India News

साढ़े चार लाख की लागत से बनेगा ग्वारा स्वागत द्वार पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Reva India News

बड़े भू-खण्ड को उप विभाजित करके विक्रय कर निर्मित कॉलोनी अवैध घोषित

Reva India News

Leave a Comment