Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 22 फरवरी 2022

21 फरवरी की शाम 3 बजे से 22 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पौंड़ी निवासी 19 वर्षीय बालिका, भावल निवासी 45 एवं 24 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरूष, बुधनवारा निवासी 3 वर्षीय बालक, बिछिया निवासी 48 वर्षीय महिला, कन्हारीकला निवासी 24 वर्षीय महिला तथा कुढेला निवासी 16 वर्षीय बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित बाल कल्याण समिति ने 33 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

Reva India News

विभागीय लक्ष्य एवं पूर्ति की जानकारी भेजने के निर्देश

Reva India News

मण्डला जिले ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम उत्कृष्ट परिणाम से मण्डला ने प्रदेश में बनाई खास पहचान

Reva India News

Leave a Comment