Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन –  * ई टोकन का सट्टा बंद करे सरकार * *कृषि विभाग के अधिकारी काला बाजारी में लिप्त

मंडला – आज जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसान भाइयों की समस्या के समाधान हेतु अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया । किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की खेती बर्बाद करने पर आमादा है। गेहूं की खरीदी में गड़बड़ी करके किसानों को कर्जदार बनाने के बाद अब मोहन सरकार धान की खेती बर्बाद करके किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है, एक तरफ ई टोकन के जरिए यूरिया वितरण को सरकार ने सट्टे की तरह बना दिया है और जिनका ई टोकन जनरेट हो भी जा रहा है उनको भी यूरिया उठाने के लिए बहुत कम समय दिया जा रहा है। इस वर्ष बारिश में देरी होने की वजह से वैसे ही किसान परेशान है और शासन की वितरण प्रणाली के भंवर में फंस कर किसान भी रात रात भर जाग कर टोकन जनरेट होने का इंतजार कर रहा है। कही इंटरनेट का नेटवर्क कमजोर है कही बिल्कुल भी नहीं मिलता इससे भी किसान को परेशानी हो रही है। प्रदेश में मूंग के उत्पादक किसान भी खरीदी के इंतजार में है जिसका सरकार द्वारा कोई प्रबंध नही किया जा रहा। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वर्तमान की केंद्र सरकार किसानों को खेती के मालिक से मजदूर बनना चाहती है। इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंग चौहान के निर्देश अनुसार आज ज्ञापन के माध्यम से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाई गई है । अगर सरकार द्वारा किसानों की समस्या का कोई शीघ्र समाधान नहीं निकाला जाता तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अमित शुक्ला, सुरेंद्र परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी , जयंत चौधरी, राजेश कच्छवाहा, पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, दीपेश बाजपेयी प्रदेश सचिव अभिनव चौरसिया, जनपद अध्यक्ष सोनू भल्लावी, संजय चौरसिया ब्लाक अध्यक्ष लखन ठाकुर , विवेक दुबे, नुरैन मंसूरी, शाहनवाज खान जावेद खान, युवा नेता मयूर चौधरी, सौरभ जंघेला, कृष्ण कुमार चौरसिया, बिन्नू चौरसिया ,राहुल श्रीवास, लालू कच्छवाहा गोपाल धुर्वे, प्रकाश बैरागी, परवीन उइके अभिषेक पदवार, मिथलेश कच्छवाहा , सोनू वरकड़े, सोहन मसराम , अशोक इत्यादि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी 5 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है

Reva India News

बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए मंडला जिले के 15 नवंबर को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment