Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी 5 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में संदिग्ध कोल्ड एण्ड कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग मण्डला द्वारा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मीडियाकर्मियों की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मण्डला के कक्ष में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि एडवाइजरी के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कोल्ड एण्ड कफ सिरप या अन्य ऐसी दवाओं से दूर रहने की सलाह दी है, जबकि 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए तो इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी दवाओं का इस्तेमाल घातक साबित हो सकता है। मण्डला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सर्दी, खांसी वाले बच्चों को बिना रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिश्नर के प्रिस्क्रिपश्न के बिना दवा नही देना है। यह भी सुनिश्चित करें कि दवा दुकान जिस फार्मासिस्ट के नाम से है उनका लायसेंस एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी नाम एवं मोबाइल नम्बर दुकान के सामने काउंटर पर प्रदर्शित की जाए एवं फार्मासिस्ट दुकान में स्वयं उपस्थित रहें।

आराम और अन्य उपाय अपनाएं

बच्चों को सर्दी खासी होने पर पर्याप्त आराम दें, हाइड्रेटेड रखें (पानी, फलों का रस दें) और कमरे को नम रखें। स्टीम लेना या गर्म पानी से स्नान कराना फायदेमंद हो सकता है। बच्चे को सर्दी खांसी होने पर तुरंत किसी रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिश्नर के पास ले जाकर उनके द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार इलाज सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले के समग्र विकास को गति देने और भविष्य की विकास योजनाओं को सुदृढ़ बनाने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल जिले के विकास के लिए समिति सदस्य अपने सुझाव दें – मंत्री श्रीमती उइके प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न

Reva India News

2 ऑटो पर 33 हजार का जुर्माना, 1 जब्त

Reva India News

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment