Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

27 जुलाई को मंडला में होगी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 जुलाई तक करें पंजीयन, विजेताओं को मिलेगा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर

मंडला, 23 जुलाई 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत मंडला जिले में 27 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंडला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

अभियान के अंतर्गत युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, चित्रकला, रील एवं लघु फिल्म निर्माण, संगीत एवं रैप, स्लैम पोएट्री, विषय आधारित नृत्य तथा नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से कला, साहित्य, संगीत, रंगमंच और डिजिटल माध्यमों के जरिए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत अथवा समूह के रूप में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध मंडला जिले के District Specific Registration Links के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

प्रतियोगिताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं जिला-विशिष्ट पंजीयन लिंक के लिए इच्छुक प्रतिभागी श्री रघुनंदन झारिया (7086136113) अथवा श्री अनुराग राय (9977137801) से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

वनमंडल मंडला में नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को दिया गया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत टीबी चौम्पियन्स का साक्षात्कार एवं उनके अनुभवों को किया साझा

Reva India News

Leave a Comment