Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिलपुरा हाईस्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 23 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में गुरुवार को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल सिलपुरा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदीकरण, बेटा-बेटी समानता, लिंगानुपात तथा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण का लिंग परीक्षण एवं उसके आधार पर गर्भपात कराना कानूनन अपराध है तथा इसके लिए सजा का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में लैंगिक समानता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वन स्टॉप सेंटर एवं हब द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 की उपयोगिता से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर फोकस करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

इंडिया आर्ट फेस्टिवल में रही अम्बर की पेंटिंग्स की धूम अम्बर ने आध्यात्म पर आधारित अपनी कला कृतियों से कला प्रेमियों को किया हैरान 

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मार्च 2022

Reva India News

Leave a Comment