Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुनी गईं आम नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

मंडला, 1 सितम्बर 2026

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुना गया एवं उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 80 आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री धोटे ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जनसुनवाई में उपस्थित समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मार्च 2024

Reva India News

जिला चिकित्सालय में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड का कोविड वार्ड तैयार

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

Leave a Comment