Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन की तैयारियाँ तेज रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

मंडला, 1 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले की संबंधित ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई, निवास, घुघरी, नारायणगंज, मोहगांव एवं बीजाडांडी जनपद पंचायतों की संबंधित ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत मंडला में पंच के 27 तथा सरपंच के 1 पद, नैनपुर में पंच के 7 व सरपंच के 1 पद, बिछिया में पंच के 7 पद, मवई में पंच एवं सरपंच के 1-1 पद, निवास में पंच के 3 पद, घुघरी में पंच के 7 पद, नारायणगंज में पंच एवं सरपंच के 1-1 पद, बीजाडांडी में पंच के 6 एवं सरपंच के 1 पद तथा मोहगांव में पंच के 4 पद रिक्त बताए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो तथा पूरी प्रक्रिया आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।

Related posts

आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए जिलेभर में हो रहे खिलौने भेंट  

Reva India News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईव्हीएम वेयरहाऊस का निरीक्षण

Reva India News

वाहनो के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment