Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई में रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 16 जून

13 जून 2025, मंडला

समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि 16 जून 2025 में केवल 3 दिन शेष हैं। जो भी आईटीआई करना चाहते हैं विभागीय पोर्टल अथवा नजदीकी आईटीआई से सम्पर्क करें। इसके साथ ही इस वर्ष महिलाओं के लिए समस्त व्यवसायों में 35 प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं। आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हैं। साथ ही निम्नलिखित आईटीआई के व्यवसायों में कम प्रतिशत वाले आवेदकों का भी प्रवेश हो सकता है। आईटीआई मंडला के व्यवसाय वेल्डर, मेशन एवं वुड वर्क टेक्नीशियन आईटीआई मवई के व्यवसाय वीविंग टेक्नीशियन फार सिल्क एंड वूलन फेब्रिक्स (केवल महिलाओ के लिए) प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा निकट की शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क में स्वयं उपस्थित होकर जानकारी अथवा पंजियन फार्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो. 9754384179, 9407068737, 7697653651, 7089685464 पर संपर्क करें।

Related posts

उप स्वास्थ्य केन्द्र मेढ़ी में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने किया आगजनी प्रभावित ग्राम खारी का दौरा  

Reva India News

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष का मंडला दौरा

Reva India News

Leave a Comment