Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई 2000 किलो महुआ लाहन नष्ट

मंडला, 16 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में मंडला वृत्त में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी दल ने ग्राम इमलीगोहान में नाले के किनारे अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 200 डिब्बों में भरा 2000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 140 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को भी नष्ट किया गया।

आबकारी दल को देखकर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अवैध शराब निर्माण के दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त शराब एवं नष्ट किए गए लाहन की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 21 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, सचिन मंडलोई, हरे सिंह उइके, भानु पुशाम, दुर्जन कुलेश, प्र. आरक्षक शकुंतला सैयाम, कन्हैया उइके एवं नेतराम काकोटिया शामिल रहे।

Related posts

जिले को जैविक खेती प्रोत्साहन, पशुधन बीमा में अच्छी उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली बधाई कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

बाल मनोविज्ञान, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक संपर्क करें

Reva India News

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी – हर्षिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment