Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीकृष्ण की लीलाओं से सजेगी मंडला की सांस्कृतिक संध्या ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में नृत्य-नाटिका और भक्ति गायन की मनोहारी प्रस्तुतियाँ

मंडला, 1 सितम्बर 2026

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और प्रेम से जुड़ी कथाएं 4 सितंबर को मंडला की सांस्कृतिक संध्या में नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवंत होंगी। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन मंडला के सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, मंडला में आयोजित होगा। संस्कृति विभाग के संचालक श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम में ‘श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों’ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विविध रूपों और प्रसंगों को कलाकार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. नेहा विश्वकर्मा एवं साथी, जबलपुर द्वारा ‘गोवर्धन धारण’ पर आधारित नृत्य-नाटिका, मोहिनी मोघे एवं साथी, जबलपुर द्वारा ‘सुदामा मिलन’ प्रसंग की नृत्य-नाटिका तथा रूद्रकांत ठाकुर एवं साथी, सिवनी द्वारा भावपूर्ण भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा। श्रीकृष्ण के जीवन, लीलाओं और संदेश को कला के विविध रंगों में अनुभव कराने वाला यह आयोजन आमजन के लिए निःशुल्क रहेगा।

Related posts

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई अनीता तिवारी

Reva India News

1693 किसानों से 97752.75 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

मंडला जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जिला पंचायत सभाकक्ष में  

Reva India News

Leave a Comment