Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षक दिवस पर नैनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान 172.68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मंडला, 6 सितम्बर 2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनपुर द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण तथा नवीन कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 172.68 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इनमें दीनदयाल रसोई एवं रैन बसेरा, कायाकल्प 2.0 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 प्राथमिक शाला से सिविल अस्पताल तक सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण तथा वार्ड क्रमांक 14 में पंडित दीनदयाल भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण और जिला खनिज प्रतिष्ठान योजना के अंतर्गत सिविल अस्पताल में रैन बसेरा एवं रसोई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए लगा विशेष शिविर 134 दिव्यांगों के बने मेडीकल प्रमाण-पत्र, 15 को कृत्रिम अंग वितरित

Reva India News

जिला चिकित्सालय में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर आयोजित 100 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी

Reva India News

मंडला एसआईआर में प्रदेश में चौथे स्थान पर क़ाबिज़  यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहला आदिवासी जिला  वनांचल क्षेत्र की चुनौतियों के बीच भी टीम ने रचा कीर्तिमान

Reva India News

Leave a Comment