Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखी हनुमान अंश… बाबा नीम करौली जी के चमत्कारों से हुए अभिभूत…..

                               मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 सितंबर 2026 को किंगफिशर मल्टीप्लेक्स में पूज्य संत नीम करौली बाबा महाराज के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के संदेशों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिखाई गई। लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी। फिल्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। फिल्म में बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनके चमत्कारों को देखकर कार्यकर्ता भाव-विभोर नजर आए तो वहीं कई दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं।

फिल्म के समापन के दौरान प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि पूज्य नीम करौली बाबा महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भक्ति, सेवा, मानवता और समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। बाबा के जीवन से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मंत्री संपतिया उईके ने सभी से अपील करते हुए कहा कि बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सभी को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए नीम करौली धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन करना संभव नहीं हो पाता, लेकिन फिल्म के माध्यम से उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को देखने और समझने का अवसर मिल रहा है। फिल्म देखते हुए ऐसा अनुभव होता है मानो हम स्वयं बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर रहे हों।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में संतों का विशेष स्थान रहा है। पूज्य नीम करौली बाबा महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, भक्ति और सेवा की प्रेरणा देता है। वही किंगफिशर मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बाबा के चमत्कारों और उनके जीवन दर्शन को पर्दे पर देखकर कई कार्यकर्ता भावुक भी नजर आए। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

27 फरवरी से 1 मार्च तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

Reva India News

फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा निवास एवं बिछिया विकासखंड में मेडिकल सेफ्टी किट वितरण  

Reva India News

ग्राम बक्छेरादोना में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

1 comment

zoya99game September 9, 2026 at 1:02 pm

I stumbled upon this site last month and decided to give it a try. The game selection is massive and I found several hidden gems I never saw elsewhere. Customer service is always polite and goes the extra mile to help. My bankroll stays safe and I never worry about delayed payouts. A solid choice for casual and serious players alike. zoya99game

Reply

Leave a Comment