Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम बक्छेरादोना में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 11 जून 2026

विकासखंड मंडला के ग्राम बक्छेरादोना में 9 जून को ग्राम पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री के.के. अवस्थी ने सहभागिता करते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और वित्तीय सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।

श्री अवस्थी ने स्व-सहायता समूहों के सफल संचालन, आर्थिक सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की। उन्होंने समूह की महिलाओं को सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अपने स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को और अधिक सशक्त बना सकें।

इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल की।

Related posts

बीएलओ द्वारा नोटिस तामीली और दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य जारी

Reva India News

बिछिया हाउस लिस्टिंग ब्लॉक 323 का निरीक्षण, फील्ड में कार्य करती मिलीं एन्यूमरेटर अंजू दुबे

Reva India News

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment