Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 हजार 45 किलो महुआ लाहन नष्ट, 19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त

मंडला, 8 सितम्बर 2026

जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार 4 हजार 45 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया। वहीं 19 प्रकरण दर्ज कर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

महाराजपुर में 3 हजार 850 किलो लाहन नष्ट

 

महाराजपुर पुलिस ने एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम मड़ईजर क्षेत्र में नालों के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश दी। पांच अड्डों की जांच में 385 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 3 हजार 850 किलो महुआ लाहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, चूल्हे और अन्य सामग्री भी नष्ट की गई। नष्ट लाहन की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई।

 

कोतवाली, बीजाडांडी और हिरदेनगर में भी कार्रवाई

 

कोतवाली पुलिस ने बड़ी खैरी, गोंझी एवं बड़ी गोंझी क्षेत्र में 8 प्रकरणों में 89 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। बीजाडांडी पुलिस ने चौरई, पौड़ी रैयत एवं बीजाडांडी में कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरणों में 36 लीटर कच्ची शराब तथा 3 प्रकरणों में 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की। साथ ही करीब 135 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया।

हिरदेनगर चौकी पुलिस ने रामनगर और चौगान क्षेत्र में 4 प्रकरणों में 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की तथा 60 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

मोचा के सेलिब्रेशन होटल से शराब जप्त

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खिन्हा रैयत हेलीपैड पर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment