Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औद्योगिक निवेश बढ़ाने निवेशकों से सतत संपर्क करें – कलेक्टर जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड बैठक आयोजित

मंडला, 10 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला लघु उद्योग संवर्धन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास तथा निवेश की संभावनाओं के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मोहनिया पटपरा को नवीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 27.02 हेक्टेयर है। क्षेत्र में निवेश के लिए अब तक 35 निवेशकों की ओर से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित अधिकारियों को निवेशकों से सतत संपर्क बनाए रखते हुए अधिकाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योगों के विस्तार का प्रमुख उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना होना चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके और जिले की अर्थव्यवस्था को गति मिले।

बैठक में जिले में उद्योगों की संभावनाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से बिछिया क्षेत्र में वन आधारित उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वन उपज का बेहतर मूल्य संवर्धन हो सके तथा रोजगार के अवसर बढ़ें। बैठक के दौरान ईडी, एमपीआईडीसी श्री अनिल ठाकुर, एलडीएम श्री सुजॉय कुमार, सहायक प्रबंधक डीआईसी श्री बलराम यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।

Related posts

अधिकारियों ने किया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण  

Reva India News

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

एफएसटी संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment