Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को लेकर हुई चर्चा

मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने जिले सभी मोर्चा पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रम 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विस्तृत जानकारी दी है। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जबलपुर संभाग प्रभारी श्री राम पटेल, मंडला जिला प्रभारी श्री कुणाल पटेल, जिला अध्यक्ष श्री सुनीत कुमार चौरसिया, जिला महामंत्री डॉ. राहुल यादव सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जबलपुर संभाग प्रभारी श्री राम पटेल तथा जिला प्रभारी श्री कुणाल पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

 

उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान सहित 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जबलपुर संभाग प्रभारी श्री राम पटेल ने कहा कि  संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने मंडल एवं बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान दे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सुनीत कुमार चौरसिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला एवं मंडल बूथ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

खाद वितरण की सतत् मॉनिटरिंग करें – श्री मिश्रा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

आज द्वितीय डोज के लिए वैक्सीनेशन महाभियान, जिले को लगभग् 30 हजार का लक्ष्य कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Reva India News

दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई – एसपी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment