Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना का द्वितीय टीका इसके बिना जीवन है फीका – डाँ सीमा धुर्वे आर डी कालेज में वैक्सीनेशन के लिए छात्रों को किया जागरूक

मण्डला 22 अक्टूबर 2021

कोरोना -19 महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन अनिवार्य है। इस टीका के बिना जीवन फीका है। विद्यार्थी सुनिश्चित करें कि वे स्वयं को; उनके घर परिवार आस-पडोस टोला मजरा गांव व परिचित मित्रों को शतप्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। उक्त बात प्राचार्य डॉ सीमा धुर्वे ने जिलास्तरीय द्वितीय डोज वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में विद्यार्थियों से कही। डॉ.एस.के.श्रीवास्तव ने छात्रों से कहा कि हमें ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करना है जिन्होने कोवैक्सीन का प्रथम टीका लगाकर 28 दिन पूर्ण कर लिया है तथा कोविशील्ड के प्रथम डोज के पश्चात 84 दिन पूर्ण कर लिए है उन्हें प्रेरित करें कि वे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैक्सिनेशन महाअभियान तिथि 22 और 23  अक्टूबर 2021 को अपने नजदीकि टीकाकरण केन्द्रों में जाकर सेकेण्ड डोज का वैक्सीनेशन कराए। प्राचार्य डॉ राजेश चौरसिया के मार्गदर्शन में गठित समिति द्वारा प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों को विशेष रूप से एनएसएस,एनसीसी के स्वयंसेवक विद्यार्थियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने गाव में घर-घर जाकर पता लगाए कि कोरोना वैक्सीनेशन से कोई छूटा तो नहीं है। यदि कोई ऐसे व्यक्ति मिले तो उन्हें नजदीक के टीकाकरण केन्द्र तक पहुॅचाकर शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को साकार करने में सहभागी बनें। प्रो.अनुपमा कुजूर ने छात्रों को वैक्सीनेशन के महत्व को बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसके लिए निर्धारित अंतराल में दोनो डोज अनिवार्य है। इस अवसर पर डॉ.व्ही.के.चौरसिया, डॉ.एस.एस.ज्योतिषी, डॉ.नवीन तेकाम, डॉ.पी.एल.झारिया ने भी विद्यार्थियों को इस राष्ट्रयज्ञरूपी  महाअभियान में सहयोग करने का आव्हान किया। इस महाअभियान में शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए सर्वाधिक व्यक्तियों को प्रेरित करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप  प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

Related posts

झंडा राशि एकत्र करने में मंडला अव्वल

Reva India News

मदिरा दुकानों का लॉटरी द्वारा निष्पादन 27 को

Reva India News

परिवहन कार्यालय में हुई बस ऑपरेटर्स की बैठक

Reva India News

Leave a Comment