Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान: संयुक्त कलेक्टर ने किया माहिष्मती घाट का निरीक्षण 25 हजार 500 दीप प्रज्ज्वलित होंगे

मंडला, 16 सितम्बर 2026

प्रदेश में “सेवा संकल्प अभियान” का 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक  संचालन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में आशीर्वाद का दिया सेवा के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर शासन के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम ने माहिष्मती घाट, रेवा पथ, पंचचौकी आरती क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवार अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। माहिष्मती घाट पर 17 सितंबर को सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने जानकारी दी कि छोटा रपटा घाट की जिम्मेदारी जनपद पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी एवं महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्री अनूप नामदेव को, कला दीर्घा से छोटे पुल तक की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रंजीत गुप्ता एवं एपीसी शिक्षा श्री मुकेश पाण्डे को सौंपी गई है।

इसी प्रकार माहिष्मती घाट-1 (बड़े पुल से पंचचौकी तक) की जिम्मेदारी तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े को, माहिष्मती घाट-2 (पंचचौकी से रपटा तक) की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार बम्हनी श्री अजय श्रीवास्तव एवं जन अभियान परिषद के जिला प्रबंधक श्री सुनील बर्मन को तथा दादा धनीराम घाट की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े एवं डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान श्री अशोक शुक्ला को दी गई है। प्रत्येक स्थल पर 5100 दीपकों की व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संयुक्त कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर तैयारियाँ सुनिश्चित करने तथा नगरपालिका मंडला को सभी घाटों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकड़े, डीपीसी श्री अशोक शुक्ला, सीएमओ श्री गजानन नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जिले में अब तक 810 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 907.6 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

Reva India News

नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

एसडीएम सोनल सिडाम ने किया आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment