Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

मंडला, 28 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मंडला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद समय-समय पर महापुरुषों की जयंती के माध्यम से उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

नगर पालिका परिषद मंडला के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी, नर्मदा भक्त श्री नरेश कछवाहा ने जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद के कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी समाज के साथ खड़े रहते हैं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री आकाश खत्री, परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक, श्रीमती रागिनी हरदहा, श्रीमती दीपा श्रीवास, श्री आशीष नामदेव, श्री लालाराम चक्रवर्ती सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

कोदो कुटकी उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 24 अक्टूबर तक

Reva India News

माँ नर्मदा नदी से मंडला जिले को पूरे विश्व में पहचान मिली है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रपटाघाट नर्मदा नदी में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने परखी अस्पताल की व्यवस्थाएँ

Reva India News

Leave a Comment