Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत आप भी बनें सहभागी modiat25.in पर अपलोड करें सेवा गतिविधियाँ

मंडला, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को भी जनसेवा और सामाजिक बदलाव की प्रेरक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए https://modiat25.in/ पोर्टल पर नागरिक अपनी सेवा गतिविधियों, जनहित में किए गए प्रयासों तथा समाज में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों से संबंधित वीडियो और रील्स अपलोड कर सकते हैं।

पोर्टल पर “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत अपनी सेवा गतिविधियों से संबंधित वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं, वहीं “सेवा की कहानी” के माध्यम से किसी व्यक्ति, परिवार अथवा समुदाय के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और प्रेरक अनुभवों की वीडियो रील साझा की जा सकती है।

आमजन से आग्रह किया गया है कि वे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने योगदान और बदलाव की कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पोर्टल पर गतिविधि अपलोड करने के पश्चात प्रतिभागी अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

युवाओं के लिए सबसे जरूरी है शुरुआत करना अनुभव से ही आगे का रास्ता आसान बनता है रोजगार मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया अंतिम जायजा आरडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Reva India News

मुख्य अभियंता मनरेगा परिषद द्वारा ग्राम पंचायत मांद के अमृत सरोवर का निरीक्षण

Reva India News

कार्यवाहक निरीक्षक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100% वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment