Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत आप भी बनें सहभागी modiat25.in पर अपलोड करें सेवा गतिविधियाँ

मंडला, 16 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को भी जनसेवा और सामाजिक बदलाव की प्रेरक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए https://modiat25.in/ पोर्टल पर नागरिक अपनी सेवा गतिविधियों, जनहित में किए गए प्रयासों तथा समाज में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों से संबंधित वीडियो और रील्स अपलोड कर सकते हैं।

पोर्टल पर “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत अपनी सेवा गतिविधियों से संबंधित वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं, वहीं “सेवा की कहानी” के माध्यम से किसी व्यक्ति, परिवार अथवा समुदाय के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और प्रेरक अनुभवों की वीडियो रील साझा की जा सकती है।

आमजन से आग्रह किया गया है कि वे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने योगदान और बदलाव की कहानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पोर्टल पर गतिविधि अपलोड करने के पश्चात प्रतिभागी अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का संकल्प लेने सुबह 11 बजे और सायं 7 बजे बजेगा सायरन

Reva India News

किसानों के लिए किराये पर ट्रैक्टर दर का निर्धारण  

Reva India News

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Reva India News

Leave a Comment