Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्बाध रूप से जारी रहेगी छत्तीसगढ़ से आए नीलम और वंश की पढ़ाई फेसबुक से मिली जानकारी पर कलेक्टर ने तत्काल दिलाया प्रवेश  

मण्डला 23 अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ से आए परिवार के बच्चे मंडला में भी अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रख सकेंगे, उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इन दोनों बच्चों को तकनीकि कारणों से स्कूल में प्रवेश मिलने में कठिनाई हो रही थी जिसकी जानकारी कलेक्टर हर्षिका सिंह को फेसबुक के माध्यम से प्राप्त होने पर उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारियों को भेजकर उसी दिन दोनों बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते हुए उन्हें पाठ्य पुस्तक सहित अन्य अध्ययन सामग्री प्रदान कराई।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के टेमरी गाँव से ईंट बनाने के कार्य के लिए टेकराम का परिवार बिछिया विकासखण्ड के कुड़ेला गाँव आया है। परिवार के साथ उनकी 7 वर्षीय नीलम तथा 6 वर्षीय वंश भी हैं। इन दोनों बच्चों की समग्र आईडी नहीं होने से प्रवेश में तकनीकि दिक्कत आ रही थी जिसकी जानकारी फेसबुक के माध्यम से कलेक्टर हर्षिका सिंह को प्राप्त हुई। कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल जिला परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान के माध्यम से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा बच्चों को उसी दिन प्राथमिक शाला कुड़ेला विकासखण्ड बिछिया में प्रवेश दिलाते हुए पाठ्यपुस्तकें सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान कराई। इन बच्चों की समग्र आईडी बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। नीलम को कक्षा 2 तथा वंश को कक्षा 1 में प्रवेश दिलाया गया है। विद्यालय में प्रवेश पाकर दोनों बच्चे तथा उनके अभिभावक बहुत खुश हैं। उन्होंने इस संवेदनशीलता के लिए कलेक्टर मंडला के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related posts

विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें – कलेक्टर श्री मिश्रा  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

15 एवं 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा ‘आदि उत्सव’ सांसद श्री कुलस्ते ने तैयारियों को लेकर की जिले के अधिकारियों के साथ बैठक

Reva India News

Leave a Comment