मंडला, 16 सितम्बर 2026
शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह 17 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। समारोह में बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
