Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

मण्डला 12 अगस्त 2021

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक बेरोजगार आवेदकों के लिये वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा 16 अगस्त 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दिये गये नंबरों पर वीडियों या ऑडियो से किया गया है। मेले में वेस्टीज मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग के लिए 10वी पास से ग्रेजुएट पास आवेदक 18 वर्ष से अधिक बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इच्छुक योग्य आवेदक डिस्ट्रीब्यूटर डायरेक्टर फतेयाब खान मोबाईल नं. 6260168201, साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डला के अंतर्गत अभिकर्ता के पद के लिए सत्यम पटेल विकास अधिकारी मो. नं. 9826421284 से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के दूरभाष नं. 07642-252447 एवं मोबाइल नं. 9407312872 पर कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ‘स्वामी विवेकानंद हॉल’ का शुभारंभ

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 अगस्त 2023

Reva India News

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

Reva India News

Leave a Comment