Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत बिंझिया स्कूल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मंडला, 20 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकसित भारत की संकल्पना के तहत 17 सितंबर से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री अनिल पांडे ने रक्तदान कर सेवा एवं समर्पण की भावना का परिचय दिया। वहीं ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर को दीपों एवं रोशनी से सजाया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित किए। मां नर्मदा के किनारे भी दीप प्रज्वलित कर सेवा, संस्कार एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

19 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही ‘आज का भारत और 2047 का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा मरावी, सरपंच ग्राम पंचायत बिंझिया, पूर्व सरपंच श्री रानू ठाकुर, श्री सर्वेश शुक्ला, श्री अमित मिश्रा सहित विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित रहे। अतिथियों एवं पालकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 सितंबर को आयोजित सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री योगेंद्र पटेल, श्रीमती सुषमा पटेल, श्री इंद्रेश सार्वे, श्री शिवम यादव सहित समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

Related posts

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

13 मार्च को 2406 व्यक्तियों का होगा कोविड वैक्सीनेशन

Reva India News

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment