. मंडला-अपने सेवा कार्यों से विश्व को मानव सेवा ही माधव सेवा है का संदेश देने वाले पुट्टपर्ती के आराध्य भगवानश्री सत्य साई बाबा के 101 वा जन्मोत्सव पर श्री सत्य साई सेवा संगठन मंडला द्वारा पूरे जिले में सेवा कार्य के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्री सत्य साई सेवा समिति द्वारा महाराजपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ये रहे कार्यक्रम-
प्रात: कालीन मंडला सहित सभी समितियों नगर संकीर्तन निकाला गया। नारायण सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः विक्षिप्त नारायण सेवा की गई साथ ही सांई दरबार और जिला चिकित्सालय मंडला में भोजन पैकेट वितरित किये गए। संध्याकाल में भजन, साई कथा के साथ बाल विकास विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक आध्यात्मिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
यंहा पर हुए आयोजन- श्री सत्य साई शताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर बम्हनी बन्जर मे विशेष नगर संकीर्तन ,भजन के आयोजन हुए, इसके साथ ही श्री सत्य साई समिति व भजन मण्डली भावल, मांद, झीगराघाट, बिनेका , ग्राम अहमदपुर व नेनपुर मे नारायण सेवा व कीर्तन कर बाबा जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने समस्त भक्तों व जिलेवासी को भगवान श्री सत्य साई बाबा जी के जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित कर स्वामी जी बतलाए हुए सेवा, एवं सत्य,प्रेम मार्ग पर चलने के लिए संदेश दिया
