Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हृदय रोग का सफल इलाज, निधि ने कहा प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद

मंडला, 21 सितम्बर 2026

ग्राम जमुनिया निवासी 12 वर्षीय सुश्री निधि मर्सकोले पिता श्री मनोहर मर्सकोले जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थीं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत बीजाडांडी की आरबीएसके टीम द्वारा उनकी बीमारी की पहचान की गई। सीबीएमओ डॉ. अजयतोष मरावी के मार्गदर्शन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निधि का मेट्रो हॉस्पिटल, जबलपुर में सफल ऑपरेशन कराया गया।

ऑपरेशन के बाद निधि अब स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। निधि के परिवार ने समय पर बीमारी की पहचान और निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलने पर शासन की योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिवार ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऐसी योजनाओं के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं शासन के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र घुघरी का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 5 अगस्त 2026

Reva India News

दो दिवसीय आदि उत्सव की तैयारियाँ तेज सांसद श्री कुलस्ते ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment