मंडला, 13 सितम्बर 2026
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी श्री संस्कार बावरिया, एसडीओपी श्री सौरभ तिवारी एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मदिरा दुकान घुघरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकान एवं आसपास साफ-सफाई रखने, कर्मचारियों के नौकरनामे प्रस्तुत करने, वैध दस्तावेजों के साथ ही व्यक्तियों को दुकान में उपस्थित रखने तथा विक्रय दर सूची दुकान के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने और परमिट के अनुसार मदिरा का संधारण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। अनियमितताओं के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसके साथ ही दुकान के आसपास एवं घुघरी क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध आबकारी बल द्वारा कार्रवाई की गई। संजू मरावी, महेश साहू, रामसिंह परते, नवेंद्र नंदा एवं महेश उइके के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई के दौरान 11 नग प्लेन मदिरा, 15 लीटर कच्ची मदिरा एवं 16 नग गोवा व्हिस्की बरामद कर जब्त की गई।
