Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम जारी सुकन्या समृद्धि योजना सहित बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी  

मंडला, 24 सितम्बर 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तत्वावधान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला द्वारा प्रायोजित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में व्यापक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के नागरिकों को वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सीएफएल टीम द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि 0 से 10 वर्ष तक की बेटियों के लिए इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों को नजदीकी बैंक अथवा डाकघर में संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीम द्वारा योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का संचालन सीएफएल मंडला की क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ब्लॉक काउंसलर्स द्वारा ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांव-गांव शिविर आयोजित कर नागरिकों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी भी दी जा रही है।

Related posts

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना  

Reva India News

करेगांव एवं हर्राटीकुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment