मंडला, 24 सितम्बर 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी), भोपाल द्वारा आयोजित सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 4 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक जेल अधीक्षक के 25 तथा जेल प्रहरी के 757 पदों पर चयन किया जाना है। लिखित परीक्षा के आधार पर सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए 256 तथा जेल प्रहरी पद के लिए 8217 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए पात्र पाया गया है।
द्वितीय चरण में शारीरिक मापजोख, प्रवीणता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। यह प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में होगी।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रपत्र मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in तथा जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।
