मंडला, 25 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मंडला दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने महाराजपुर एवं गाजीपुर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभा स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर ने सभा स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा छांव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग तथा सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने सभी संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी, एसडीओ श्री पीयुष मिश्रा, एसीईओ श्री विनोद मरावी सहित संबंधित मौजूद रहे।
