मंडला, 22 नवम्बर 2026
जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति के लिए एम.पी. ऑनलाइन चयन पोर्टल पर अंतिम चयन सूची प्रकाशित कर दी गई है। अनंतिम सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति द्वारा निराकरण करने के बाद द्वितीय फेस-2025 में शेष तथा प्रथम फेस-2026 की अंतिम सूची जारी की गई है। अंतिम सूची जारी होने के दो दिवस के भीतर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।
अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख से 10 दिवस के भीतर प्रथम अपील कलेक्टर न्यायालय में की जा सकेगी। वहीं प्रथम अपील के निराकरण से असंतुष्ट अभ्यर्थी 10 दिवस के भीतर संभागायुक्त न्यायालय में द्वितीय अपील कर सकेंगे।
