Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय ‘साथिया समागम’ आयोजित

मंडला, 29 सितम्बर 2026

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय ‘साथिया समागम’ का आयोजन रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एल. कोरी एवं डॉ. डी.के. मरकाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम समन्वयक श्री हेमंत राहंगडाले ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में उचित परामर्श की पहुंच बढ़ाना है। कार्यक्रम में किशोरों को पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, संचारी रोग, नशीले पदार्थों के सेवन से रोकथाम, चोट एवं हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन तथा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।

नोडल अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम ने बताया कि जिले में जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उमंग स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षित किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाताओं द्वारा किशोरों को परामर्श एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। सामुदायिक स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किशोर एवं किशोरी का ‘साथिया’ के रूप में चिन्हांकन कर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

समागम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर एवं कार्यक्रम अंतर्गत मेंटर्स तथा परामर्शदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, चुनौतियाँ एवं सफलताएं साझा कीं। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एल. कोरी, हिमांशु सिंगौर, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर अर्जुन सिंह डीआईएम, स्वयंसेवी संस्था से प्रतिनिधि प्रमोद तिवारी सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, परामर्शदाता एवं साथिया उपस्थित रहे।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण खरीदी करें, किसानों का करें जल्द भुगतान – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा  

Reva India News

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित की गई बाईक रैली

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ

Reva India News

Leave a Comment