Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

### मंडला पुलिस की आमजन से अपील **फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठग बना रहे हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों को निशाना, रहें सतर्क और सुरक्षित रखें अपनी मेहनत की कमाई।**

मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को सरकारी अधिकारी, आंगनवाड़ी अथवा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों को फोन कर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना बिछिया एवं थाना महाराजपुर में प्रकरण भी दर्ज हो चुके हैं।

 

**साइबर ठगों के ठगी करने के तरीके**

 

– आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के वेरिफिकेशन के नाम पर जानकारी मांगना।

– महिलाओं एवं बच्चों के बैंक खातों की जानकारी प्राप्त करना।

– मोबाइल लोकेशन ऑन करवाने एवं आधार-बैंक खाता अपडेट करने का दबाव बनाना।

– व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर APK फाइल एवं अनजान ऐप डाउनलोड करवाना।

 

**मंडला पुलिस की अपील एवं सावधानियां**

 

– किसी को भी OTP, ATM PIN एवं UPI PIN न बताएं।

– अनजान लिंक पर क्लिक न करें और APK फाइल डाउनलोड न करें।

– सरकारी अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान संबंधित विभाग से सत्यापित करें।

– सरकारी सहायता राशि दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें।

– किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या मोबाइल का रिमोट एक्सेस न दें।

 

**साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत**

 

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत **1930** हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। साथ ही नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

 

**मंडला पुलिस की विशेष अपील**

 

जिले की समस्त माताओं-बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों एवं आम नागरिकों से अपील है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें।

 

**सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अपनी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से बचाएं।**

 

**मंडला पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।**

Related posts

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक संपन्न

Reva India News

8 जून को लगाए गए 268 कोविड टीके

Reva India News

एनएसएस शिविर में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश

Reva India News

Leave a Comment