Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस की अवैध शराब के परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई* *1,584 लीटर देशी-विदेशी शराब एवं आयशर वाहन जप्त, पांच आरोपी गिरफ्तार; ₹13 लाख का मशरूका जब्त*

*पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने तथा इस गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई* की जा रही है।

इसी क्रम में *एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में अनुभाग मंडला की पुलिस टीमों का गठन* किया गया। दिनांक 24.11.2026 को पुलिस टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि नीले रंग के आयशर वाहन क्रमांक MP 20 JA 6521 से देशी-विदेशी शराब लाकर मंडला के गाजीपुर स्थित मृगतेष शर्मा के मकान में छिपाकर रखी जा रही है।

सूचना पर एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में *गठित पुलिस टीमों द्वारा गाजीपुर स्थित मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 1,584 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद* की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग के आयशर वाहन को भी विधिवत जप्त किया गया। मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. संजय उर्फ रेड, पिता सुरेश चंद्र दोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी मंडला, थाना मंडला।

2. अरविंद, पिता कैलाश बरमैया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंडला, थाना मंडला।

3. प्रिंस उर्फ बासु गुप्ता, पिता प्रभात गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंडला, थाना मंडला।

4. मृगतेष शर्मा, पिता सनत शर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी मंडला, थाना मंडला।

5. माणिक चौहान, पिता प्रदीप चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मंडला, थाना मंडला।

 

*जप्त मशरूका*

1. देशी-विदेशी शराब — कुल 1,584 लीटर, *अनुमानित मूल्य ₹8,00,000/-*

2. नीले रंग का आयशर वाहन क्रमांक MP 20 JA 6521 — *अनुमानित मूल्य ₹5,00,000/-*

 

*कुल जप्त मशरूका — ₹13,00,000/-*

 

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 788/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में थाना महाराजपुर एवं थाना कोतवाली की गठित पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना  

Reva India News

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने बकौरी में ली संकट प्रबंधन समिति की बैठक

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment