Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरबीएसके ने बदली संजनी की जिंदगी, कटे होंठ और तालु का सफल उपचार

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों की पहचान एवं उपचार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ग्राम लुहरी, विकासखंड निवास की 10 माह की बालिका संजनी वरकड़े जन्म से ही कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित थी। परिवार में इस प्रकार की जन्मजात विकृति का पूर्व इतिहास भी रहा है।

आरबीएसके टीम निवास ने समय पर समस्या की पहचान कर बच्ची को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए दुबे सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल, जबलपुर रेफर किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 6 माह पूर्व कटे होंठ का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके बाद 29 सितंबर 2026 को कटे तालु का ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस उपचार में आरबीएसके टीम के डॉ. अजय कुमार खंडेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीएमओ निवास डॉ. विजय पैगवार के मार्गदर्शन में बच्ची को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिली। सफल उपचार से संजनी के चेहरे पर नई मुस्कान लौटी और परिवार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

जिला स्तरीय जनसुनवाई: 97 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

मध्यप्रदेश उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2025 के लिए आवेदन करने संबंधी

Reva India News

Leave a Comment