Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

मंडला 27 दिसंबर 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को रानी दुर्गावती महाविद्यालय में ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडीटोरियम में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेंटिंग, फ्लेक्स, मंचीय व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि ऑडीटोरियम में नियमित रूप से शासकीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऑडीटोरियम में कार्यक्रम आयोजित करने वाले विभागों के द्वारा किराया शुल्क लिया जाता है।

उस राशि से ऑडीटोरियम की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। उन्होंने बताया कि ऑडीटोरियम में बैठक व्यवस्था हेतु कुर्सियाँ और टेबल खरीदा गया है। ऑडीटोरियम में एसी, पंखे लगाए गए हैं और प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग है। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, सहायक कलेक्टर आकिप खान, नायब तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित बाल कल्याण समिति ने 33 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

Reva India News

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 108.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment