Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उदयपुर विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 5 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में 5 अक्टूबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, विकासखंड बीजाडांडी में वन स्टॉप सेंटर द्वारा हब एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक आधारित हिंसा, लिंग जाँच की कानूनी स्थिति, पॉक्सो एक्ट तथा बालक-बालिका में समानता के महत्व की जानकारी दी। साथ ही पोषण, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थ एवं स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने यातायात नियम, विधिक सहायता, अनिवार्य शिक्षा एवं नैतिक कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र देवांश पटैल को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

महाराजपुर पुलिस की कार्यवाही  लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई बारंटियो को पकड़ने में महाराजपुर पुलिस को मिली सफलता श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा

Reva India News

सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन से संबंधित बैठक 8 जनवरी को

Reva India News

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment