Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा, सुशासन के स्वर्णिम 25 वर्ष…………………………. .विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा .पीएम मोदी के संदेश से कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, तीनों विधानसभा में निकली यात्रा  

मंडला। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा रानी दुर्गावती महाविद्यालय से प्रांरभ हुई। यात्रा के सर्वप्रथम महाविद्यालय में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गानो की प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव उद्बोधन सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मंडला जिले से करीब 2850 कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इनमें मंडला विधानसभा से करीब 1560, निवास विधानसभा से 720 और बिछिया विधानसभा से करीब 570 कार्यकर्ता शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऊर्जावान उद्बोधन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प पैदा किया है। वहीं अतिथियों के संबोधन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को समर्पित करने की प्रतिज्ञा ली। मंडला विधानसभा में सेवा ज्योति यात्रा ने मंडला नगर, मंडला ग्रामीण और पदमी क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा बम्हनी, चिरईडोंगरी, नैनपुर ग्रामीण और नैनपुर क्षेत्र से होकर आगे बढ़ी। निवास विधानसभा में यात्रा फूलसागर से प्रारंभ होकर बकोरी, नारायणगंज, बीजाडांडी, बबलिया और मोहगांव होते हुए निवास की ओर रवाना हुई।

इसी प्रकार बिछिया विधानसभा में सेवा ज्योति यात्रा कार्यस्थल से प्रारंभ होकर अंजनिया, घुघरी, सलवाह, बिछिया और मवई होते हुए घुटास की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक डाॅ शिवराज शाह, देवसिंह सैयाम, भाजपा नेता डाॅ विजय आनंद मरावी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा नीरज मरकाम, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा शशि पटेल, नगरपालका नैनपुर अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, बम्हनी मंडल अध्यक्ष मीना हरदहा, पदमी मंडल अध्यक्ष, ललित लोधी, जिला कार्यक्रम प्रभारी उत्कर्ष यादव  मंचासीन रहे। साथ ही कार्यक्रम में सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे

Reva India News

कलेक्टर ने की सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

शीत-घात से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ एवं सलाह

Reva India News

Leave a Comment