Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट के लिए हुआ 12 अभ्यर्थियों का चयन

मंडला 12 अगस्त 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में सुजुकी मोटर हंसालपुर गुजरात प्लांट के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, डीजल आदि ट्रेड के लगभग 42 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। कंपनी द्वारा 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 25300 रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड एवं अन्य सुविधाएं दी जायेंगी। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई प्राचार्य श्री आरएस वरकड़े, टीपीओ श्री आनंद मरावी, प्रशिक्षण अधिकारी श्री धनंजय चौकसे, श्री ललित मरावी, श्री शुभम दाहिया उपस्थित रहे।

Related posts

घुघरी में आयोजित हुई जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला

Reva India News

नशामुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Reva India News

गरिमा छाबड़ा को पीएचडी की उपाधि प्रदान

Reva India News

Leave a Comment