Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन स्टॉप सेंटर के द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 6 फरवरी 2026
100 दिवसीय अभियान के तीसरे फेज में वन स्टॉप सेंटर के द्वारा बाल
विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन नैनपुर में किया
गया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने,
बाल विवाह न करने, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, साइबर
क्राइम से बचाव, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 के बारे में जानकारी दी
गई।
ग्राम पंचायत सहजपुरी में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के
द्वारा लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने की शपथ
दिलाई गई एवं जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम के बारे में बताया गया। साथ
ही बाल विवाह करने की सही उम्र के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात विधिक सेवा
प्राधिकरण जिला मण्डला पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव के द्वारा उपस्थित
लोगों को विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नं.15100 की जानकारी दी
गई, साथ ही वर्तमान में चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत सड़क दुर्घटना से बचाव
के लिये बाईक चलाते समय हेलमेट के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

Related posts

मंडला संसदीय क्षेत्र में 14 अभ्यर्थी

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा सुधार पर चर्चा

Reva India News

नो सिंगल यूज, नो पॉलीथीन अभियान” अंतर्गत व्यापारियों के काटे गए चालान

Reva India News

Leave a Comment