Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर के भड़िया में डीएसआर खेतों का निरीक्षण जल संरक्षण और लागत में कमी पर जोर

मंडला, 12 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश शासन एवं बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत नैनपुर विकासखंड के ग्राम भड़िया में धान की सीधी बुवाई प्रदर्शन प्रक्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती पंचशीला वरकड़े, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री सरोज बरवे तथा बीसा के तकनीकी सहायक श्री शुभांक दीक्षित शामिल रहे। दल ने कृषक श्री यशवंत राय एवं श्री फूल सिंह डहेरिया के खेतों में फसल की बढ़वार, कल्ले निकलने, जड़ों के विकास और मृदा स्वास्थ्य का अवलोकन किया। साथ ही किसानों को खरपतवार नियंत्रण, फसल संरक्षण और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी गई।

किसानों ने बताया कि डीएसआर तकनीक से नर्सरी तैयार करने और रोपाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता कम हुई है। साथ ही सिंचाई के पानी, डीजल, समय और श्रम की बचत हो रही है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती वरकड़े ने कहा कि डीएसआर पद्धति खेती की लागत घटाने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप कृषि को सक्षम बनाने में उपयोगी है। यह पहल किसानों को वैज्ञानिक एवं जलवायु अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Related posts

एमपी जल निगम के नवीन कार्यालय भवन का मंत्री श्रीमती उइके ने किया लोकार्पण हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना सरकार का संकल्प – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला जेल में नवीन बैरक का किया लोकार्पण कैदियों से किया संवाद

Reva India News

पोषण पुनर्वास केन्द्र में 20 दिन की देखभाल से कुपोषित शिशु दयानंद को मिली नई जिंदगी

Reva India News

Leave a Comment