Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर थाना परिसर में शांति एवं सुरक्षा को लेकर बैठक, दुर्गा उत्सव समितियों को दिए निर्देश

मंडला। आगामी दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से थाना महाराजपुर में 12 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा विद्युत विभाग के सहायक उपयंत्री अनिल कुमार पनारिया उपस्थित रहे।

बैठक में दुर्गा उत्सव के दौरान पंडालों में विद्युत सुरक्षा, अस्थायी ट्रांसफार्मर एवं टीसी कनेक्शन की व्यवस्था, करंट से बचाव और प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए जागरूक किया गया।

 

गांव से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले लोगों का रखा जाएगा रिकॉर्ड।

 

बैठक में ग्रामीण सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रत्येक गांव के सरपंच एवं सचिव को गांव से काम के लिए बाहर जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए गए। इसमें संबंधित व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नंबर, उन्हें ले जाने वाले ठेकेदार या अन्य व्यक्ति की जानकारी, वाहन का नंबर, चालक एवं वाहन मालिक का नाम और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज किया जाएगा। उपलब्ध आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी संधारित कर थाने के माइक्रो बीट व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने को कहा गया, ताकि पुलिस के पास जरूरी सूचनाएं उपलब्ध रहें।

बाहरी व्यक्तियों की जानकारी साझा करने की अपील।

 

इसके साथ ही गांव के आसपास रहने वाले डेरों तथा गांव में नियमित रूप से आने वाले फेरीवालों की पहचान और उपलब्ध जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई।

पुलिस का उद्देश्य ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते ध्यान देना और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

Related posts

एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

आज 10 से 17 तक कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन कोदो-कुटकी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, गोंडी पैंटिंग एवं हर्बल पेय मुख्य आकर्षण केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल दोपहर 12 बजे करेंगे शुभारंभ

Reva India News

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

Reva India News

Leave a Comment