Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नॉन अटेंड शिकायत पर लगेगा जुर्माना, संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार – कलेक्टर जिला योजना भवन में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला, 13 अक्टूबर 2026

जिला योजना भवन में सोमवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के साथ साथ शुक्रवार को आयोजित होने वाले जन विश्वास शिविर को लेकर चर्चा की गयी साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं, लंबित पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त रुख

 

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की सघन समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंड नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नॉन अटेंड शिकायतों के लिए सीधे संबंधित जिला अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। निम्न गुणवत्ता के साथ बंद किए गए प्रकरणों को नियमानुसार री-ओपन कराकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ निराकरण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ए-श्रेणी में पहुँच चुके विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम वर्क से संभव हुआ है। अन्य विभागों को सप्ताहांत तक ए-श्रेणी में आने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग की असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संयुक्त कलेक्टर को विभाग की सीएम हेल्पलाइन का पृथक से रिव्यू करने को कहा। साथ ही 1000 दिवस से अधिक लंबित 15 प्रकरणों का तीन दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

टीएल और निर्माण कार्यों की समीक्षा

 

टीएल पत्रों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के अभाव में निर्माण कार्यों में विलंब उचित नहीं है। संबंधित अधिकारी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया विधिवत पूर्ण करें और अनुमति के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य प्रारंभ रखें।

स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को रजिस्ट्री की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने तथा परिवीक्षा अवधि वाले लापरवाह पटवारियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसे समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य है।

अन्य योजनाओं पर चर्चा

 

बैठक में नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण, आहार अनुदान, संबल योजना, सेवा संकल्प अभियान, कृषक पंजीयन, सामुदायिक वन अधिकार दावा सहित अन्य अंतर-विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, सुश्री रेखा देशमुख एवं श्री राजेश कौशिक सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर एवं जि.पं. सीईओ ने मवई क्षेत्र में देखे विकास कार्य

Reva India News

आकांक्षी विकासखंड मवई में किया गया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

Reva India News

सेमरखापा में कोविड टीकाकरण अभियान के लिए संयुक्त बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment