Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

*दिल्ली में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी की राशि जैन एवं अनिष्का जायसवाल।*

*70वीं राज्यस्तरीय SGFI थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 4 रजत व 4 कांस्य पदक, जबलपुर संभाग को दिलाई ट्रॉफियां*

 

जुन्नारदेव। भारत में खेल प्रतिभाओं की नर्सरी माने जाने वाले स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में रीवा में आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय शालेय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी, जुन्नारदेव के 15 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीतकर छिंदवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनिष्का जायसवाल एवं राशि जैन का चयन आगामी राष्ट्रीय शालेय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए हुआ है,

जहाँ वे नई दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जबलपुर संभाग ने 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि 14 वर्ष बालक एवं 14 वर्ष बालिका वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर ट्रॉफियां भी जीतीं। इस ऐतिहासिक सफलता में आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अनिष्का जायसवाल एवं राशि जैन ने स्वर्ण पदक, अर्पित विश्वकर्मा, आशना धुर्वे, अनुज भारद्वाज एवं अंकुश यादववंशी ने रजत पदक तथा निशिकेत सल्लाम, यथार्थ मानकदीवे, मो.अवान खान एवं वंश पवार ने कांस्य पदक अर्जित किए। इस शानदार ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनजाति कार्यविभाग जिला क्रीड़ा अधिकारी कप्तान अनुरोध शर्मा,अकादमी के अध्यक्ष निलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष नितिन अट्टा राजोरिया,अकादमी के मुख्य कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश रुखमांगद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा एवं जुन्नारदेव का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जून 2022

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: रामेश्वरम-मदुरई के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

कलेक्टर ने एक जिला एक उत्पाद एवं उपार्जन की बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment