Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी त्यौहारों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक कार्यकताओं का सहयोग लें – हर्षिका सिंह

मण्डला 23 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्यौहारों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सोशल वॉलिंटियरों के रूप में सहयोग लेने हेतु चयन करें, उन्हें पहचान पत्र जारी किया जाए तथा इन सोशल वॉलिंटियरों के माध्यम से चिन्हित स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मॉस्क के उपयोग हेतु आम जनता को प्रेरित करने हेतु इनका सहयोग लिया जाए।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी दुर्गा पंडालों के आसपास सोशल डिस्टेंशिंग एवं मास्क के उपयोग हेतु फ्लेक्स का उपयोग किया जाए। इन फ्लेक्सों की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका परिषद के माध्यम से की जा सकती है। सभी पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर कोविड-19 के बचाव हेतु निर्धारित शपथ पत्र को आरती के समय एवं दर्शन हेतु आने वाले श्रद्वालुओं के साथ साझा किए जाने हेतु व्यवस्था बनाई जाए तथा सभी पंडालों के बाहर “सहयोग से सुरक्षा’’ अभियान का फ्लेक्स लगवाया जाए तथा आने वाले श्रद्धालुओं से उनके हस्ताक्षर करवाये जाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

ड्रिप एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर स्थापित करने आवेदन आमंत्रित

Reva India News

कृष्णमय होगा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, 500 से अधिक कलाकार श्रीकृष्ण जन्म, जीवन लीलायें, भक्ति-भजन गायन की देंगे प्रस्तुतियां, जन्माष्टमी पर ‘’श्रीकृष्ण पर्व’’ का होगा आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, भगवान श्रीकृष्ण से सम्बन्धित स्थल एवं प्रदेश के प्रमुख मंदिरों व स्थानों के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने का प्रयास  

Reva India News

Leave a Comment