मण्डला। सागर मानव सेवा जन कल्याण फाउंडेशन जिला ईकाई मंडला के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। फाउंडेशन के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर में संगठन के संरक्षक समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया यहां पर भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वालित किया और राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष अशोक खरबंदा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा मानव सेवा के लिए फाउंडेशन वर्षो से काम कर रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बी बरकड़े, जिला सचिव कमल कुशवाहा, नगर सचिव सुरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक पतिराम पटेल, महिला प्रकोष्ठ महासचिव श्रीमती उमा यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशा खरबंदा, प्रबंध महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष पूनम साहू, विनीत दुबे, आकाश रघुवंशी, सुधीर कांसकार, मुकेश सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पिछला पद
अगली पोस्ट
