Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

मंडला, 21 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंडला द्वारा नवांकुर संस्था धेनुबाड़ी गौ-रक्षण समिति, अचली के माध्यम से ग्राम पंचायत सेमरखापा में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने प्रस्फुटन योजना के उद्देश्यों एवं जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी। पटवारी श्री दिलीप बरया ने स्वामित्व योजना, कृषि विभाग की बीटीएम श्रीमती राजकुमारी हनुमंत ने कृषि योजनाओं तथा परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक ने दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया समझाई। वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती श्यामलता झारिया ने स्वावलंबन तथा सरपंच श्री सुशील भारतिया ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पौधा एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला का उद्देश्य समितियों की क्षमता वृद्धि तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

Related posts

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर मंडला में महात्मा गांधी के विचारों पर गोष्ठी आयोजित

Reva India News

मत्स्याखेट प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment