Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ श्री मीना ने किया एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन नैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा

मंडला, 19 दिसंबर 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शुक्रवार को नैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत इंद्री पहंुचकर श्रीमती मीना पटेल के खेत पर एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन कर किये गए कार्यों की सराहना की।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की दीदियाँ मछली पालन और सिंघाड़ा उत्पादन जैसी आय मूलक गतिविधियों से जुड़ें, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी। सीईओ श्री मीना ने समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली और इन गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने के लिए तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया।

दौरे के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने ग्राम पंचायत तिलई में गोंड़ी पेंटिंग करने वाले दो समूह के सदस्यों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनके कार्य के विषय में जानकारी ली। गोंडी पेंटिंग के कार्य से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव के विषय में सार्थक संवाद किया एवं गतिविधि को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

बीजाडांडी में आयोजित हुआ वाटरशेड महोत्सव यात्रा समारोह

Reva India News

संवेदनशील नेतृत्व का असर कलेक्टर के एक निर्देश से मिली राहत खेत का नक्शा मिला तत्काल आवेदक प्रहलाद मोंगरे ने व्यक्त किया आभार

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

Leave a Comment